ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर राजनांदगांव में तिरंगा यात्रा:विधानसभा अध्यक्ष बोले- सेना ने पाक अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकाने किए नष्ट

राजनांदगांव में शनिवार को ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने हिस्सा लिया। डॉ. सिंह ने कहा कि देश भर में तिरंगा यात्राएं देश की एकता और सौहार्द के लिए आयोजित की जा रही है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा की गई निर्दोष नागरिकों की हत्या का जिक्र किया। आतंकियों ने जाति और धर्म के आधार पर लोगों की हत्या की और महिलाओं को सिंदूर पोछने पर मजबूर किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना ने पाक अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकानों को नष्ट कर कार्रवाई की। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि भारत न केवल विश्व की चौथी आर्थिक शक्ति है, बल्कि हमारी सेना में भी हर चुनौती का सामना करने की क्षमता है। तिरंगा यात्रा नगर निगम से शुरू होकर गायत्री मंदिर और भारत माता चौक तक निकाली गई। इसमें स्कूली बच्चे, स्काउट-गाइड, खिलाड़ी और आम नागरिक शामिल हुए। यात्रा के दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘जय जवान जय किसान’ के नारे गूंजते रहे। भारतीय सेना ने आतंकवादियों को ​दिया मुंहतोड़ जवाब कारगिल युद्ध में शामिल रहे मेजर राजेश शर्मा ने कहा, “आतंकवादियों ने निर्दोष नागरिकों की नृशंस हत्या की, जिसका मुंहतोड़ जवाब भारतीय सेना ने दिया। सेना ने आतंकियों के ठिकानों को पूरी तरह तबाह कर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।” उन्होंने यह भी कहा कि तिरंगा यात्रा भारतीय सेना के अतुल्य साहस और शौर्य को समर्पित है। आज भारत एक सुपरपावर बनने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है, और कोई भी इसे कमजोर न समझे। तिरंगा यात्रा भारतीय सेना के पराक्रम का प्रतीक महापौर मधुसूदन यादव ने तिरंगा यात्रा में शामिल सभी नागरिकों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह आयोजन भारतीय सेना के पराक्रम और देश की एकता के प्रतीक स्वरूप किया गया है। नागरिकों की भारी उपस्थिति ने इसे एक ऐतिहासिक सफलता प्रदान की है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष नीलू शर्मा, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष सचिन बघेल, कोमल सिंह राजपूत, खूबचंद पारख, पारस वर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *