नारायणा किड्स स्कूल ने अपने खेल दिवस का आयोजन सोमवार को बड़े उत्साह और जोश के साथ आयोजित किया। यह कार्यक्रम जवाहर नगर स्थित नारायणा स्पोर्ट्स अकेदमी में आयोजित हुआ। जिसमें छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया और बच्चों की खेल प्रतिभा और टीम भावना का प्रदर्शन देखा। कार्यक्रम की शुरुआत भव्य उद्घाटन समारोह से हुई, जिसमें नन्हें मुन्नें विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट किया और विद्यालय की संस्थापिका अल्पना अग्रवाल ने एक प्रेरणा दायक भाषण में शारीरिक फिटनेस के महत्व को उजागर किया।


