9वीं के बच्चे पूछ रहे जैक से…8वीं बोर्ड पास हैं क्या? किसी के पास जवाब नहीं

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा 8वीं बोर्ड, मैट्रिक- इंटर और 11वीं की परीक्षा के रिजल्ट जारी नहीं किए गए हैं। इससे विद्यार्थियों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूलों में नए शैक्षणिक सत्र की पढ़ाई डेढ़ माह पहले ही शुरू हो गई है। लेकिन परीक्षा के तीन माह बाद भी 8वीं का रिजल्ट अभी तक जारी नहीं किया गया है। नौंवी के बच्चे शिक्षकों और जैक से पूछ रहे हैं कि क्या वे पास हैं? हालांकि इसका जवाब किसी के पास नहीं है। झारखंड शिक्षा परियोजना द्वारा बिना परीक्षा के ही अगले क्लास में प्रमोट करने के लिए लेटर जारी किया गया था। लेकिन वैसे स्टूडेंट्स को प्रॉब्लम हो रही है, जो स्कूल छोड़कर दूसरे स्कूल में जाना चाहते हैं। रिजल्ट नहीं आने से वे अपना नामांकन नहीं करा पा रहे हैं। वहीं पिछले साल मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट 17 अप्रैल और इंटरमीडिएट का 30 अप्रैल को घोषित कर दिया गया था। इस साल अबतक मैट्रिक-इंटर का रिजल्ट जारी नहीं होने से आगे की पढ़ाई के लिए अच्छे कॉलेजों में नामांकन नहीं ले सकेंगे, क्योंकि तबतक उनकी सीटें भर जाएंगी। वहीं 11वीं की परीक्षा भी समय पर नहीं हो सकी है। इस संबंध में जैक चेयरमैन डॉ. नटवा हांसदा से बात करने के लिए कॉल किया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। इस वर्ष 10 मार्च को आयोजित हुई थी आठवीं बोर्ड की परीक्षा आठवीं की बोर्ड परीक्षा 10 मार्च को आयोजित हुई थी। रांची समेत राज्य के 2,974 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में 5,11,548 विद्यार्थी शामिल हुए थे। इसमें रांची के 41,000 विद्यार्थी शामिल हैं। जैक द्वारा वर्ष 2024 में 8वीं बोर्ड की परीक्षा के परिणाम 28 मई को घोषित किए गए थे। पिछले साल मैट्रिक का 17 और इंटर का 30 अप्रैल को आया था परिणाम जैक की ओर से 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 11 फरवरी से 4 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गई थीं। मैट्रिक की परीक्षा राज्य भर में 1305 केंद्र व इंटर की परीक्षा 795 केंद्रों पर हुई थी। मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में 7,83,711 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच मिली जानकारी के अनुसार, मैट्रिक की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच पूरी कर ली गई है। वहीं इंटरमीडिएड के कुछ विषयों की उत्तर पुस्तिकाओं का अभी मूल्यांकन होना बाकी है। मई अंतिम साप्ताह या जून फर्स्ट वीक में रिजल्ट घोषित होने की संभावना है। पिछले साल मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट 17 अप्रैल और इंटरमीडिएट का 30 अप्रैल को घोषित किया गया था। 11वीं की 20 से शुरू हो रही परीक्षा, गत वर्ष 17 मई को आया था रिजल्ट झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा कक्षा 11वीं की बोर्ड परीक्षा 20, 21 और 22 मई को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। इस परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का एडमिट कार्ड जैक की वेबसाइट से डाउनलोड हो रहा है। राज्य में 789 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें करीब 3.55 लाख छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। हर विषय के लिए 10 अंकों का आंतरिक मूल्यांकन भी होगा। यह स्कूल प्रबंधन द्वारा तय फॉर्मेट में भरकर जैक को भेजा जाएगा। इसे 23 से 31 मई के बीच में वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। पिछले साल कक्षा 11वीं के विज्ञान, वाणिज्य और कला विषय की परीक्षा 27 से 29 फरवरी 2024 के बीच हुई थी, जिसमें राज्य के 3.55 लाख छात्र शामिल हुए थे। रिजल्ट 17 मई को घोषित हो गया था। 8वीं रिजल्ट में विलंब की ये हैं दो मुख्य वजह समय पर 2691 स्कूलों ने नहीं भेजा इंटरनल परीक्षा का अंक। अंक अपलोड करने की तिथि 3 बार बढ़ाई गई, तब जाकर सभी स्कूलों ने अंक अपलोड किए। जैक द्वारा आठवीं बोर्ड की परीक्षा पहले 28 जनवरी को आयोजित की जानी थी। लेकिन जैक अध्यक्ष का कार्यकाल 18 जनवरी को समाप्त हो गया। अध्यक्ष की नियुक्ति में विलंब होने के कारण यह परीक्षा स्थगित कर दी गई। नए अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद यह परीक्षा जनवरी की जगह मार्च में आयोजित हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *