बोकारो | बोकारो इस्पात डिप्लोमाधारी कामगार यूनियन बीड़ू का एक प्रतिनिधिमंडल बीएसएल के महाप्रबंधक प्रभारी वीएम बक्सी व महाप्रबंधक प्रभाकर कुमार की उपस्थिति में बीएसएल के नए सीजीएम एचआर एके शरण से मिला और उनका स्वागत किया। महामंत्री संदीप कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में बीएसएल के विभिन्न विभागों के उत्पादन व लक्ष्य प्राप्ति में डिप्लोमा इंजीनियर्स महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। मौके पर अध्यक्ष रविशंकर, महामंत्री संदीप कुमार, संयुक्त महामंत्री प्रेमनाथ, कोषाध्यक्ष सोनू शाह, संजय, राकेश कुमार, अंटू कुमार उपस्थित रहे।


