ननबैंकिंग में जमा पैसे के लिए मुहिम तेज होगी : विजय

भास्कर न्यूज|गुमला झारखंड नवनिर्माण दल के बैनर तले भरनो ब्लॉक के समीप जोबला उरांव की अध्यक्षता में सभा का आयोजन कर भ्रष्टाचार के विरोध तथा सहारा इंडिया समेत दर्जनों ननबैंकिंग में जमा मेहनत के पैसे जल्द भुगतान के लिए छेड़ी गई मुहिम को तेज करने की बात झारखंड नवनिर्माण दल के केंद्रीय संयोजक विजय सिंह ने कही है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार जब बेईमान हो जाती है तब आम जनता को अन्याय के खिलाफ आगे आना ही पड़ता है। लुटेरी व्यवस्था ने गांव-गांव तक भ्रष्टाचार फैला रखा है, यही कारण है कि भ्रष्टाचार शिष्टाचार का स्थान लेने लगी है। लोकतांत्रिक व्यवस्था तथा सभ्य व विकसित समाज के लिए यह घातक है। उन्होंने आम जनता को भ्रष्टाचार के विरुद्ध संगठित होकर आगे आने की अपील की। वहीं बैठक में उपस्थित ननबैंकिंग में पैसा जमाकर्ताओं को भुगतान की मांग को लेकर ननबैंकिंग कंपनी पीड़ित मंच द्वारा की जा रही कोशिश को आगे बढ़ाने की बात करते हुए वीर बिरसा मुंडा के शहादत दिवस 9 जून 2025 को राजभवन मार्च में रांची चलने की अपील की। भ्रष्टाचार विरोधी मंच के जिला कोऑर्डिनेटर अजीत विश्वकर्मा ने कहा कि गुमला में होनेवाली भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम की शुरुआत भरनो से हो रही है जो पूरे जिले में आम जनता की मदद से भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज बुलंद करेगी। विश्वकर्मा ने यह भी कहा कि मनरेगा जैसी योजनाओं में खुलेआम भ्रष्टाचार हो रही है और सरकार व जिला प्रशासन मूकदर्शक बनी हुई है। डुमरी ब्लॉक में प्रमाणित हो चुकी 40 लाख रुपए की घोटाले को मनरेगा में चल रहे लुट का आईना बताते हुए कहा कि लुटेरे मजदूर वर्ग को भी और गरीब बना देने के लिए मनरेगा जैसी एक्ट में भ्रष्टाचार करने से नहीं चूक रहे हैं। कार्यक्रम में 25 मई 2025 को जिला मुख्यालय में आयोजित बड़ी बैठक में भाग लेने तथा 9 जून 2025 को रांची में आयोजित राजभवन मार्च की तैयारी करते हुए सैकड़ों की संख्या में मार्च में भाग लेने, भरनो में भ्रष्टाचार विरोधी मंच का प्रखंड स्तरीय टीम का गठन करने के अलावे सांगठनिक मजबूती व विस्तार के लिए कई निर्णय लिए गए हैं। सभा में किसान नेता आदित्य सिंह, मनी उरांव, संदीप उरांव, रंजीत उरांव, सोमरा गोप, बलराम साहू, सीताराम केसरी, सीतामनी देवी, रमती देवी, कमला देवी, सुषमा देवी, नीलम उरांव के अलावे काफी संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *