पिछरी के जेहरा थान में अधूरा है पानी टंकी लगाने का काम

भास्कर न्यूज |तुपकाडीह सीसीएल के महत्वाकांक्षी योजना के तहत सीएसआर मद से पिछरी पंचायत के जेहरा थान में सौर ऊर्जा से संचालित पानी टंकी आधा अधूरा बन कर बेकार पड़ा हुआ है। सीसीएल द्वारा लघु पेयजल योजना के तहत पिछरी पंचायत के आदिवासियों के धर्म स्थान जेहरा थान में सौर ऊर्जा से संचालित पानी टंकी का लोगों की मांग पर दिया गया है। पानी टंकी का निर्माण आधा अधूरा कर छोड़ दिए जाने से यह योजना सफेद हाथी साबित हो रही है। आदिवासी समाज के फागु मुर्मू, सानू सोरेन, मनसा हेंब्रम, राम प्रसाद हेंब्रम, मंगल हेंब्रम आदि ने बताया कि कार्य के संवेदक द्वारा पानी टंकी बनाकर चालू नहीं किया है। कहा कि पानी का टंकी बने लगभग ढाई महीने हो गए। लेकिन उक्त टंकी से आज तक पानी की आपूर्ति नहीं की गई है। लोगों ने कहा जेहरा थान के फूल, पौधे बिना पटवन के मर रहा हैं। कहा कि अभी इस भीषण गर्मी में पानी की आपूर्ति नहीं करना बहुत ही दुःख की बात है। जिसको लेकर गांव के आदिवासी समाज के लोगों में रोष है। ग्रामीणों ने सीसीएल प्रबंधन से अविलंब इस योजना के तहत निर्माणाधीन टंकी से जलापूर्ति की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *