प्रकृति की अनमोल कृति है जोड़ा पेड़, सरकारी संरक्षण की जरूरत

चाईबासा| चाईबासा-चक्रधरपुर सड़क पर आप चलेंगे तो ठीक सड़क किनारे दो पेड़ों की अदभुत प्राकृतिक कृति देखने को मिलेगी। यह प्रकृति का कमाल है कि अर्जुन के दो विशालकाय पेड़ के ऊपर की डालियां एक दूसरे से जुड़ी हुई हैं। यह एक विशाल गेट के समान दिखते हैं। हरियाली से भरा यह स्थल मड़कमहातु गांव का जाहिरास्थल भी माना जाता है। इन दिनों यह स्थान काफी चर्चित है। प्रकृति प्रेमी यहां इस जोड़ा पेड़ को देखने के लिए पहुंच रहे हैं। एक तरह से ये स्थान सेल्फी प्वांइट बना हुआ है। इस स्थान का प्राकृतिक रूप से संरक्षित किया जाना चाहिए। दिनों दिन बढ़ती भीड़ के कारण सरकार व ग्रामसभा मिलकर प्रकृति की इस अनोखी कृति को संरक्षित करे। खूंटपानी प्रखंड के अंतर्गत यह स्थान है। सोशल मीडिया में भी जोड़ा पेड़ काफी सुर्खिंयों में है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *