चाईबासा| जापान कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया झारखंड पश्चिमी सिंहभूम के तत्वावधान में एक दिवसीय जूनियर कलर बेल्ट एवं सीनियर ब्राउन बेल्ट की कराटे ग्रेडिंग परीक्षा जेकेएआई चाईबासा ब्रांच के मुख्य कराटे प्रशिक्षण केंद्र संत जेवियर कल्याण केंद्र के कम्युनिटी हॉल में 25 मई की सुबह 10 से लेकर शाम पांच बजे तक आयोजित है। कराटे बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा में मुख्य रूप से किहोन, काता, कुमीते एवं शारीरिक परीक्षा के साथ-साथ मौखिक परीक्षा भी ली जाएगी। बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा को जेकेएआई झारखंड के मुख्य कराटे प्रशिक्षक एवं परीक्षक सेंसाई पंकज कुमार सिंह ब्लैक बेल्ट 6वीं डॉन जापान द्वारा संचालित की जाएगी। इस परीक्षा को सफल बनाने में सेंपाई निरंजन कुमार दास, सेंपाई अंशु विश्वकर्मा एवं सेंपाई सरस्वती तीयू सहयोग प्रदान करेंगे। इस कराटे बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा में लगभग 120 कराटेकारों ने विभिन्न स्कूलों से भाग लेंगे। कराटे ग्रेडिंग परीक्षा में संत जेवियर कल्याण केंद्र चाईबासा, संत जेवियर बालक विद्यालय चाईबासा, राजेश्वरी एनक्लेव कराटे केंद्र चाईबासा, संत जेवियर लुपंगुटू चाईबासा, संत जेवियर इंग्लिश स्कूल चाईबासा, डीएवी स्कूल चाईबासा एवं संत विवेका स्कूल चाईबासा के कराटेकार शामिल होंगे। भास्कर न्यूज| चाईबासा आदिवासी उरांव समाज की दो दिवसीय 26वीं जतरा कप क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच तेंलगा खुरी बनाम जेबीवी बान टोला के बीच खेला गया। जिसका उद्घाटन सोनाराम देवगम जिला अध्यक्ष झामुमो, शंकर भगत वन क्षेत्र पदाधिकारी, संचू तिर्की अध्यक्ष उरांव समाज और सुनील प्रसाद समाजसेवी चाईबासा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। तेंलगा खुरी ने 38 रन से जेबीवी, बान टोला को पराजित किया। वहीं बान टोला ने 10 विकेट से बासा टोंटो को, इंडियन कल्ब ने 46 रन से रूंगसाई चक्रधरपुर को, सरना एलेक्स ने 10 विकेट से धर्मेश एंड धर्मेश मेरी टोला को, माडल साई चक्रधरपुर ने 68 रन से कांकुसी को, राखा चक्रधरपुर ने 50 रन से पुलहातू जूनियर को, सेताहाका चक्रधरपुर ने 8 विकेट से गुआ (ओडिशा) को, टोंका रोला चक्रधरपुर ने 37 रन से पुलहातू, चाईबासा को, पुरुलिया बंगाल ने 10 विकेट से टीएलके जूनियर को, ससा ब्रदर्स जमशेदपुर ने 1 विकेट से मेरी टोला को, कुम्हार टोली ने 6 विकेट से ईचापुर को तथा खुर्शी की टीम ने 10 रन से चित्रो टोला को पराजित किया। इस दौरान उरांव समाज के सहदेव किस्पोट्टा, बाबूलाल बरहा, अनिल लकड़ा, वीर सिंह बिरुली, दीपक खिरवाल, अनंतलाल विश्वकर्मा, विश्वनाथ बाड़ा, विजय बाड़ा, लालू कुनूर, रोहित खलखो, पंकज खलखो आदि मौजूद थे।


