भास्कर न्यूज | सरायकेला पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित कृषि उद्यमी के प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में मत्स्य पालन उद्यमी सूर्यकांत कैबत के हाथों से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस मौके पर उन्होंने छात्राओं को शुभकामना दी कि आप एक अच्छा उद्यमी बनें और मत्स्य पालन व कृषि में आप एक अच्छा उद्यमी बन सकते हैं। संस्थान के संकाय सदस्य शैलेंद्र गोप, दिलीप आचार्य, इंद्रजीत कैबत, द्रौपदी महतो, गोविंद कुमार राय और प्रखंड की छात्राएं उपस्थित थीं।


