प्रशिक्षण में भाग लेंगे जिले के शिक्षक

भास्कर न्यूज | सरायकेला मादक पदार्थ के विरुद्ध जागरूकता अभियान जिले भर में चलाया जाएगा, जिसमें शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। जिले के सभी स्कूलों में प्रहरी क्लब का गठन करते हुए मादक पदार्थ के दुष्प्रभावों के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राज्य स्तरीय एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 23 मई को शौर्य सभागार, डोरंडा, रांची में आयोजन किया जाएगा। इस राज्यस्तरीय प्रशिक्षण में जिले से पांच शिक्षक शामिल हो रहे हैं। जिला शिक्षा अधीक्षक कैलाश मिश्रा ने बताया कि अपग्रेड हाई स्कूल कीता के शिक्षक संदीप कुमार, अपग्रेड हाई स्कूल चिपरी के शिक्षक गौरांग महतो, केवी पीएसडी गर्ल्स उच्च विद्यालय के शिक्षक मनोज महतो, उत्क्रमित हाई स्कूल केंदुआ के शिक्षक प्रणय टोपनो व वर्षिनी प्लस टू उच्च विद्यालय सीनी के शिक्षक राकेश कुमार दुबे इस प्रशिक्षण में भाग लेंगे, जिन्हें स्टेट लेवल पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिले में इन शिक्षकों की भूमिका मास्टर ट्रेनर के रूप में रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *