हाइवा की चपेट में आकर दो घायल

भास्कर न्यूज | सरायकेला सरायकेला थाना अंतर्गत कोयलाडूंगरी से गम्हरिया मार्ग पर कोयलाडूंगरी ढलान के सामने हाइवा की चपेट में आने से 35 वर्षीय स्कूटी सवार तपन सरदार व 30 वर्षीय गणेश सरदार घायल हो गए। घटना शनिवार की दोपहर तीन बजे के आसपास की है। स्कूटी सवार तपन सरदार राजनगर निवासी है, वह नेंगटासाई में बहन के घर में रहता था। गणेश सरदार राजनगर मंजनासाई निवासी है। दोनों आपस में रिश्तेदार हैं, किसी काम से कोयलाडूंगरी आए थे और वापस नेंगटासाई लौट रहे थे। इस दौरान हाइवा के चपेट में आकर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए‌। तपन सरदार की नाजुक स्थिति को देखते हुए एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर रेफर किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *