लुधियाना| दमोटीया कॉलोनी बैकसाइड मेजर धर्मशाला टिब्बा रोड पर सत्संग का विराट ज्ञान यज्ञ हुआ। इसमें स्वामी अरविंद ने बताया कि इस धरती पर सिर्फ मनुष्य ही एक ऐसा जीव जो अपनी तपस्या और भक्ति से परमात्मा के साथ मिलन कर सकता है। मनुष्य और परमात्मा का नाता पानी और धरती जैसा है। जैसे नदी का पानी बादल बनकर वापिस वर्षा के रूप में धरती पर आता है, उस प्रकार मनुष्य भी अपनी भक्ति से ही परमात्मा से मिलन कर सकता है। इस अवसर पर स्वामी ने बताया कि यह कार्यक्रम कल भी जारी रहेगा।


