तेजी से वजन घटाना बीमार कर रहा, फैटी लिवर जैसी समस्या बढ़ी

वजन तेजी से घटाने की होड़ में लोग बिना एक्सपर्ट की सलाह के क्रैश डाइटिंग अपना रहे हैं, जिससे शरीर को नुकसान पहुंच रहा है। शहर के हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, हर दिन ऐसे 1-2 केस सामने आ रहे हैं, जिनमें लोग जल्दबाजी में वजन तो कम कर लेते हैं, लेकिन इसका सीधा असर उनकी सेहत पर पड़ता है। उनका हीमोग्लोबिन लेवल गिर जाता है, थकान बनी रहती है और शरीर में ऊर्जा की कमी महसूस होती है। कुछ मामलों में फैटी लीवर और स्किन रिंकल्स जैसी समस्याएं भी देखने को मिल रही हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि सोशल मीडिया और ट्रेंड्स के चक्कर में बिना जानकारी के की गई डाइटिंग शरीर की जरूरतों के मुताबिक नहीं होती, जिससे ये परेशानियां बढ़ रही हैं। बैलेंस डाइट ही सुरक्षित तरीका डाइटिशियन सोनिया कोचर कहती हैं कि हर किसी का बॉडी टाइप अलग होता है, इसलिए बिना सोचे-समझे डाइट अपनाना नुकसानदायक है। एक्सपेरिमेंटल डाइट से कमजोरी, थकावट व फैटी लीवर जैसी दिक्कतें हो रही हैं। वजन घटाने का सही तरीका बैलेंस डाइट व नियमित दिनचर्या ही है, जो सेहत के लिए सुरक्षित और प्रभावी है। सेहत के साथ समझौता न करें मेडिसिन स्पेशलिस्ट डॉ. मनीत कौर ने बताया कि वजन तेजी से कम करना या बिना सलाह के डाइटिंग करना सेहत के लिए खतरनाक है। रोजाना 1-2 ऐसे केस सामने आ रहे हैं, जहां वजन कम होने के साथ सेहत बिगड़ती है। एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें और सेहत के साथ समझौता न करें। डाइटिंग से शरीर, खून और त्वचा सब प्रभावित केस 1: सिर्फ प्रोटीन डाइट से फैटी लीवर: 32 साल के एक पुरुष ने वजन घटाने के लिए हाई प्रोटीन डाइट शुरू की और कार्बोहाइड्रेट्स पूरी तरह छोड़ दिए। कुछ हफ्तों में वजन तो कम हुआ, लेकिन फैटी लीवर की समस्या हो गई। डॉक्टरों का कहना है कि शरीर को सभी पोषक तत्वों की जरूरत होती है, किसी एक को पूरी तरह छोड़ने से अंगों पर बुरा असर पड़ता है। केस 2 : क्रैश डाइट से हीमोग्लोबिन लेवल गिरा: ब्यूटी कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेने के लिए 30 साल की महिला ने क्रैश डाइट शुरू की। वजन तेजी से घटा, लेकिन हीमोग्लोबिन लेवल कम हो गया। अब दिनभर थकान और कमजोरी महसूस होती है। डॉक्टरों के मुताबिक, तेजी से वजन कम करना शरीर के लिए नुकसानदायक है। केस 3 : बिना सलाह डाइट से उम्र ज्यादा दिखने लगी: 35 साल की महिला ने वजन कम करने के लिए बिना एक्सपर्ट की राय लिए डाइटिंग शुरू की। कुछ हफ्तों में चेहरा बेजान हो गया, स्किन पर झुर्रियां आ गईं और उम्र ज्यादा दिखने लगी। त्वचा विशेषज्ञों के अनुसार, गलत डाइट से त्वचा की चमक खत्म होती है और कोलेजन का स्तर गिर जाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *