तापमान 42.8 डिग्री, आज भी भीषण गर्मी रहेगी, कल से राहत मिलने की संभावना

भीषण गर्मी का असर लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को तापमान 42 डिग्री पार पहुंचा, वहीं शनिवार को भी पारा 42.8 डिग्री दर्ज हुआ, जो सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक है। पिछले दो दिनों से पड़ रही झुलसाने वाली गर्मी ने लोगों का जनजीवन प्रभावित कर दिया है। तेज धूप और लू के थपेड़ों के चलते सड़कों पर आवाजाही कम दिखी। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि रविवार को भी लुधियाना में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा और तापमान 43 डिग्री के करीब पहुंच सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस समय जिले में न्यूनतम तापमान भी 2 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 26 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। शहर में दिन के समय तेज गर्म हवाओं के कारण लोगों को राहत मिलना मुश्किल हो गया है। दोपहर के समय घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है, खासकर बुजुर्गों और बच्चों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। हालांकि, 19 मई से मौसम में बदलाव की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जिले में आंधी-तूफान और बारिश होने का अनुमान है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है और लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार ऐसा रहेगा 3 दिन का तापमान {18-मई मौसम साफ रहेगा {19 को आंधी-बारिश का अलर्ट {20 को आंधी-बारिश का अलर्ट अधिकतम 250 250 430 440 430 20 मई 19 मई 18 मई 250

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *