लुधियाना| थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस ने रख बाग में सैर करने आए लोगों की 10 बाइक चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मनीष कुमार (शिवपुरी मोहल्ला, गांधी चौक, अहमदगढ़, मलेरकोटला) और जतिंदर यादव (हरगोबिंद नगर कॉलोनी, मिन्नी छपार) के रूप में हुई है। थाना इंचार्ज अमृतपाल शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर दोनों को काबू किया गया। पूछताछ में चोरी की 9 और बाइक बरामद की गईं। आरोपियों ने सभी सप्लेंडर बाइक रख बाग के बाहर से चोरी की थीं और उन्हें बेचने की फिराक में थे। पुलिस ने दोनों को आगे की कार्रवाई के लिए रिमांड पर लिया है।


