कांडी|प्रखंड के सोनभद्र आदर्श इंटर महाविद्यालय कांडी के सभी शिक्षक व कॉलेज कर्मी वित्त रहित संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर शुक्रवार को एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। सभी कॉलेज के मुख्य गेट पर ताला बंद कर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना पर रहे। इस कार्यक्रम में प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव, शोभा मिश्रा, आशुतोष कुमार मिश्र, बबन चौबे, सतेंद्र पाठक, उमा शंकर कुमार, शक्तिदेव द्विवेदी, विकास विमल, जंगबहादुर यादव, शिवनाथ राम सहित कई लोग शामिल थे। गढ़वा| भाजपा की तिरंगा यात्रा में सांसद व विधायक को शामिल नहीं होने पर झामुमो के केंद्रीय सदस्य धीरज दुबे ने तीखा प्रहार किया है। कहा कि भाजपा के आयोजित इस यात्रा में पार्टी के ही प्रमुख जनप्रतिनिधि गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी और पलामू सांसद विष्णुदयाल राम शामिल नहीं हुए। यही नहीं, बल्कि भवनाथपुर-विश्रामपुर के पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही और रामचंद्र चंद्रवंशी भी अनुपस्थित रहे। इनकी अनुपस्थिति पर विपक्ष ने तीखा प्रहार करते हुए सवाल खड़े कर दिए हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय सदस्य धीरज दुबे ने भाजपा के जनप्रतिनिधियों की अनुपस्थिति पर करारा तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के सांसद-विधायक राष्ट्रवाद के नाम पर सिर्फ़ ढोंग करना जानते हैं। यही कारण है कि देश के सम्मान में आयोजित इस कार्यक्रम में वह शामिल होना मुनासिब नहीं समझें। जो खुद को बड़ा नेता मानते हैं, वो आम कार्यकर्ताओं के साथ चलने में परहेज़ करते हैं। एसी कमरों से बाहर आना उन्हें मंजूर नहीं। गढ़वा| शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओबैदुल्लाह हक अंसारी के नेतृत्व में संविधान बचाओ रैली (ज़िला स्तरीय) का आयोजन किया गया। रैली की शुरूआत कांग्रेस कार्यालय से की गई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए इंदिरा गांधी चौक होते हुए बाबा भीम राव अंबेडकर चौक पहुंचे। जहां पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद सभा आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस के पर्यवेक्षक सत्यनारायण सिंह उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि नेता राहुल गांधी ने जातीय जनगणना के लिए जिस तरीके से संघर्ष किया। उसी संघर्ष का देन है कि केंद्र की भाजपा सरकार को झुकना पड़ा और जातीय जनगणना कराने के लिए घोषणा की। जिलाध्यक्ष ओबैदुल्लाह हक अंसारी ने कहा अगर कांग्रेस पार्टी ने संविधान को लागू करने का काम किया है। तो संविधान को बचाने का भी जिम्मेदारी कांग्रेस पार्टी की है। संविधान के साथ छेड़छाड़ कांग्रेस पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। सुरेंद्रनाथ तिवारी ने कहा देश के नेता राहुल गांधी ने जाती जनगणना के लिए लगातार सड़क से सदन तक आवाज उठाते रहे उसी का देन है। कि आज देश में जाती जनगणना के लिए केंद्र सरकार घोषणा की। मौके पर उदय नारायण तिवारी, कियामुद्दीन अंसारी, वेद प्रकाश, अक्षय राम, राजू नायक, जिला महासचिव सुशील कुमार चौबे, एससी सेल के जिलाध्यक्ष मानिक राम आदि ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किया।


