निरंतर सीखने की कुशलता करियर में आगे बढ़ने के लिए अवाश्यक : निदेशक

भास्कर न्यूज|गढ़वा जीएन कॉन्वेंट(10+2) स्कूल के सभागार में 10वीं और 12वीं के सफल विद्यार्थियों के लिए करियर काउंसिलिंग सेमीनार का कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम में रूंगटा यूनिवर्सिटी भोपाल के एक्सपर्ट राहुल सोनी मुख्य रूप से उपस्थित थे। बच्चों को संबोधित करते हुए निदेशक सह शिक्षाविद मदन केशरी ने कहा कि आज के लिए यह विषय करियर काउंसिलिंग प्रासंगिक और महत्वपूर्ण है। क्योंकि 10वीं और 12वीं के सफल विद्यार्थियों के मन में कई भ्रांतियां व बातें आती होंगी कि हमें अब आगे क्या करना है या होगा। यह आप जान लें कि करियर की योजना बनाते समय कई महत्वपूर्ण पहलू पर विचार करना आवश्यक होता है। उसमें प्रथम है आत्म मूल्यांकन-करियर काउंसिलिंग का सबसे प्रथम प्वाइंट है। यह आपके कौशल, रूचियों और मूल्यों पर आधारित व महत्वपूर्ण है। वहीं लक्ष्य निर्धारण जो स्पष्ट और विशिष्ट रूप से होनी चाहिए और उस पर अपने प्रयासों को केंद्रित करने की आवश्यकता होती है। दूसरी ओर आपके शिक्षा और प्रशिक्षण कुशलता भी महत्वपूर्ण है। यह आपके कार्य कुशलता में चार चांद लगाता है। नेटवर्किंग से लगातार जुड़ाव भी अपने आपको अपडेट रहने की जरूरत होती है। यह आपके जीवन में आने वाले नए नए रोजगार या विभागों से आपको अवगत कराते रहता है। वहीं निरंतर सीखने की कुशलता करियर में आगे बढ़ने के लिए अवाश्यक है और यह आपको अपटूमार्क रखता है। करियर काउंसिलिंग का एक और आवश्यक बिंदू है। अपने जीवन में लचीलापन रखने की होती है। जो आपके करियर बनाने में आपको अनुकूल क्षमता और सहयोग की भावना को जन्म देता है। समय के अनुसार आपको बदलने में सहायक होगा। वहीं राहुल कुमार सोनी ने बच्चों को करियर काउंसिलिंग के विषय पर विस्तार से चर्चा की तथा विषय परख जानकारी देकर बच्चों के मन में आने वाले कई पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। बच्चों ने भी अपने प्रश्नों का उत्तर पाकर संतोष व्यक्त किया। मंच का संचालन उपप्राचार्य बीके ठाकुर जबकि धन्यवाद ज्ञापन खुर्शीद आलम ने की। कार्यक्रम को सजाने में सीसीए इंचार्ज ऋषभ श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार व संतोष प्रसाद ने अहम भूमिका निभाई। इस अवसर पर मुख्य रूप से वीरेंद्र शाह, विकास कुमार, मुकेश भारती, नीरा शर्मा, सुनीता कुमारी, रागिनी कुमारी, शिवानी गुप्ता, पूजा प्रकाश आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *