भास्कर न्यूज|गढ़वा उमेश सिंह एजुकेशनल एवं वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित ज्ञान निकेतन पब्लिक स्कूल रेहला में कक्षा 1 से 10 तक के छात्रों के लिए हाउस सिस्टम का सफलतापूर्वक गठन एवं क्रियान्वयन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य मनीष पांडेय (हाउस हेड) के मार्गदर्शन में किया गया। हाउस प्रणाली के अंतर्गत सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को चार सदनों – भाभा हाउस, सोमनाथ हाउस, कलाम हाउस एवं आइंस्टीन हाउस में विभाजित किया गया। प्रत्येक हाउस के संचालन हेतु एक-एक शिक्षक को हाउस मास्टर के रूप में नियुक्त किया गया। भाभा हाउस की जिम्मेदारी दिलीप सिन्हा, सोमनाथ हाउस की ज्योति सिंह, कलाम हाउस की परमिता कुमारी एवं आइंस्टीन हाउस की वैशाली सिन्हा को सौंपी गई। इसके अतिरिक्त चारों हाउस के लिए छात्रों में से कप्तान एवं उप कप्तान का चयन किया गया। भाभा हाउस की कप्तान अल्पिका पांडेय एवं उप कप्तान जौहर अली, सोमनाथ हाउस की कप्तान खुशी दुबे एवं उप कप्तान रवि मेहरा, कलाम हाउस की कप्तान एनाम खान एवं उप कप्तान अप्सरा नाज, जबकि आइंस्टीन हाउस की कप्तान अनन्या कश्यप एवं उप कप्तान प्रशांत कुमार नियुक्त किए गए।


