बिजली कर्मी उपभोक्ताओं से बिजली माफी के नाम पर कर रहे उगाही, कार्रवाई की मांग

भास्कर न्यूज| मेराल मेराल प्रखंड के देवगाना गांव स्थित तेतर टोला में लालजी चौधरी के खेत में अकस्मात जमीन से पानी उपर फेंकने लगा, पानी बिलकुल उजला एवं साफ है। यह आश्चर्यजनक अप्रत्याशित घटना शनिवार के दिन में ग्यारह बजे की बताई गई है। इस संबंध में देवगाना गांव के पूर्व वार्ड सदस्य विजय शंकर चौबे ने बताया कि बगल स्थित कुछ लोग बांस काट रहे थे।जहां बांस काट रहे लोगों को जमीन से कुछ आवाज सुनाई दिया। मुड़कर जब लोगों ने देखा कि अचानक जमीन तोड़कर पानी एक एचपी के बराबर बाहर फेंकने लगा। शोर गुल सुनकर अगल बगल के काफी संख्या में लोग जमा हो गए। इसके बाद आपस में चर्चा होने लगा कि यह कोई चमत्कार है या दैविक कृपा। इसी बीच किसी ने पानी निकल रहे जगह पर हाथ लगाकर छूने का प्रयास किया। जिसपर उपस्थित महिलाएं उक्त व्यक्ति पर आग बबूला होकर हटाते हुए अचानक पानी निकल रहे घटना को दैवीय शक्ति एवं चमत्कार मानते हुए वहां बांस बल्ली से घेरने लगी। यह चर्चा अगल बगल के लोगों के बीच आग की तरह फैल गया है। उपस्थित लोगों में भूतपूर्व वार्ड सदस्य विजय शंकर चौबे, प्रवेश भुइयां, सतेन्द्र भुइयां, जितेंद्र चौधरी,मलिकचंद चौधरी, गीता देवी,देवंती देवी,कमोदा देवी, सविता देवी सहित काफी संख्या में लोग देखने के लिए लोग जमा होने लगे हैं। भास्कर न्यूज | डंडई डंडई बिजली सब स्टेशन के दो कर्मी आजाद खान और पिंटू कुमार के द्वारा लवाहीकलां गांव के दर्जनों बिजली उपभोक्ताओं से बिजली माफ़ी करा देने के नाम पर गांव के सीधे-साधे व अनपढ़ उपभोक्ताओं से अवैध पैसों की उगाही करने का मामला प्रकाश में आया है। शनिवार को लवाहीकलां गांव के बिजली उपभोक्ता जयराम कुमार रहमत अंसारी ललनी कुँवर कोदन प्रजापति श्रवण साव पचु प्रजापति रामविचार साव मंगरु प्रजापति मनदीप साव सहित अन्य ने बताया कि बिजली सब स्टेशन के कर्मी आजाद खान पिंटू कुमार के द्वारा घर में लगे बिजली मीटर में छेड़छाड़ किया जाता है और फिर मनमानी तरीके से बिजली बिल बताकर आधे बिल जमा करने का दबाव बनाया जाता है। पैसा नहीं देने पर बिजली मीटर का तार को काट दिया जाता है। उपभोक्ताओं ने कहा कि कई दर्जन लोग इसका शिकार हो चुके हैं। वहीं अन्य लोगों ने भी कहा कि दोनों कर्मी गांव में आकर गांव के भोले भाले उपभोक्ताओं के घर पहुंचते हैं और मीटर की जांच करने के नाम पर मीटर में छेड़छाड़ किया जाता है। फिर मनमाना बिजली बिल बताकर आधे बिल की मांग करते हैं और शेष पैसा माफी कर देने की बात कहते हैं वही पैसा नहीं देने पर उक्त लोगों के द्वारा बिजली मीटर से तार को काट दिया जाता है। उपभोक्ताओं ने बताया कि दोनों बिजली कर्मियों से लवाहीकलां गांव के सैकड़ो बिजली उपभोक्ता काफी परेशान हैं। बिजली उपभोक्ता ललनी कुंवर ने कहा कि घर में बिजली मीटर लगने के बावजूद भी बिजली कर्मी पिंटू कुमार हमारे घर आया और ₹6000 की मांग किया जिसमें हम ₹500 दे दिए इसके बाद वह घर में लगे मीटर का तार काट दिया । वहीं कोदन प्रजापति ने कहा कि हमसे बिजली बिल माफी के नाम पर ₹3000 लिया गया कुछ दिन बाद मीटर से तार काट कर ले गया । गांव के बिजली उपभोक्ताओं ने जिले के वरीय पदाधिकारी से टीम गठित कर सत्यता की जांच कराने की मांग किया है। बिजली विभाग के जेई कमल राय ने कहा यदि बिजली उपभोक्ताओं के द्वारा आवेदन मिलता है तो इसकी जांच कराई जाएगी। सत्यता की पुष्टि होने पर उक्त दोनों बिजली कर्मियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। वहीं बिजली विभाग के एसडीओ पंकज कुमार ने कहा कि मामले से संबंधित आवेदन मिला है विभागीय जांच की जाएगी सत्यता की पुष्टि होने पर संबंधित लोगों के ऊपर कारवाई किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *