केतार|मुखिया संघ केतार ने शनिवार को उपायुक्त शेखर जमुआर को आवेदन देकर बीपीओ निरज कुमार पाल पर मनमानी एवं दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। आवेदन में उल्लेख किया है कि केतार प्रखंड में बीपीओ निरज कुमार पाल जबसे पदस्थापित हुए हैं, तब से इनके द्वारा मनमानी कार्य किया जा रहा है। जिसके कारण पुरे प्रखंड में बिचौलिया एवं भ्रष्टाचार का बोलबाला हो गया है। इनके द्वारा लाभुक से दीदी बाड़ी योजना का कोड करने में 500 रू, बागवानी योजना के कोड करने में 4000 रू, मेडबंधी योजना शुरू कराने में 2500 रू एवं प्रत्येक मास्टर रौल के भुगतान करने के एवज में 2 प्रतिशत कमिशन मांगा जाता है।


