गढ़वा|कृषि विज्ञान केंद्र गढ़वा में आज शनिवार को 19वीं वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक डॉ. डी एन सिंह (मुख्य वैज्ञानिक, शुष्क भूमि, क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र) की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस मौके पर केंद्र के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ राजीव कुमार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 का प्रगति प्रतिवेदन के साथ 2025- 26 के कार्य योजना प्रस्तुत किया। प्रगति प्रतिवेदन में आठ खेत पर परीक्षण, 11 प्रथम पंक्ति प्रत्यक्षण प्रशिक्षण,14 प्रसार गतिविधियों के साथ-साथ 1279 मृदा नमुनो की जांच की गई। टीडीसी निकरा परियोजना के अंतर्गत 7 प्रत्यक्षण, 15 परीक्षण पांच प्रसार गतिविधियों का आयोजन किया गया। 2025-26 के लिए प्रस्तावित कार्य योजना के तहत आठ खेत पर परीक्षण 800 हेक्टेयर में संकुल प्रत्यक्षण, 50 प्रशिक्षण एवं 1400 मृदा नमूनों की जांच आदि प्रस्तावित है। वहीं टीडीसी निकरा परियोजना के तहत 282 प्रत्यक्षण आदि कार्यक्रम प्रस्तावित है।मौके पर डॉक्टर डी एन सिंह ने कार्यों की सराहना किया एवं गढ़वा कृषि महाविद्यालय के वैज्ञानिकों को शोध के लिए क्षेत्रीय कृषि आंदोलन अनुसंधान केंद्र मे आमंत्रित किए। वही गढ़वा कृषि महाविद्यालय के डॉक्टर डीके रूसिया ने कृषि विज्ञान केंद्र एवं कृषि महाविद्यालय के वैज्ञानिकों को साथ काम करने पर जोर दिए तथा राज्य सरकार के विभिन्न योजनाओं के बारे में बताए। बिरसा कृषि महाविद्यालय, रांची से आए हुए वैज्ञानिकों मनोज कुमार बनवाल, डॉक्टर प्रवीण कुमार एवं अरविंद कुमार सिंह के द्वारा बहुमूल्य सुझाव दिए गए। इस मौके पर केंद्र के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉक्टर राजीव कुमार, डॉक्टर सुषमा ललिता बाखला, नवलेश कुमार, प्रक्षेत्र प्रबन्धक विंध्याचल राम, सियाराम पांडेय, सुनील कुमार मौजूद थे।


