गढ़वा|जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा आस्था के अध्यक्ष विराट राजा विश्वास ने अपने जीवन का 18वां रक्तदान किया। इस अवसर पर बताया गया कि एक गर्भवती महिला को रक्त की सख्त आवश्यकता थी। रक्त के अभाव में उसका ऑपरेशन नहीं हो पा रही थी। इसकी सूचना जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा आस्था टीम को जैसे ही मिली।।आस्था के अध्यक्ष विराट राजा विश्वास ने खुद अपना एक यूनिट बी पॉजिटिव रक्तदान किया। मौके पर ग्रुप के अध्यक्ष विराट राजा विश्वास ने कहा कि जब जरूरत तब जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा आस्था कार्यक्रम के तहत गढ़वा आस्था टीम हमेशा तत्पर रहती है। उन्होंने लिए की रक्तदान के लिए धन और ताकत की नहीं, बल्कि बड़े दिल की जरूरत होती है। इस मौके पे जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा आस्था के अध्यक्ष विराट राजा विश्वास, उपाध्यक्ष अमित शर्मा अादि मौजूद थे।


