गढ़वा|शहर के सोनपुरवा स्थित ब्राइट फ्यूचर स्कूल में आज अभिभावक – शिक्षक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का शुभारंभ निदेशक और उपस्थित अभिभावकों के द्वारा किया गया|विद्यालय के उप प्राचार्य सुनीता पटेल ने आगत अभिभावकों का स्वागत किया। गोष्ठी के उपरान्त सत्र 2024 – 25 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया। इसके बाद एफ ए वन के परीक्षाफल का वितरण किया गया। उपस्थित शिक्षक और अभिभावकों को संबोधित करते हुए विद्यालय के निदेशक अशोक विश्वकर्मा ने कहा कि बच्चों की प्रतिभा की पहचान कर उन्हें उस दिशा में सार्थक सहयोग करके विकास का रास्ता बनाएं और उनका भविष्य उज्ज्वल बनाएं। आज के दौर में बच्चों को केवल किताबी शिक्षा से ही आगे नहीं बढ़ाया जा सकता है। उन्हें सर्वांगीण विकास के लिए हर क्षेत्र में बेहतर करना पड़ेगा। छात्र आज केवल किताबी ज्ञान से आगे नहीं बढ़ सकते। आज दुनिया के कई क्षेत्रों में करियर है। इसलिए हमें समय और माँग के अनुसार भविष्य की तैयारी करना होगा। मौके पर उपस्थित अभिभावकों ने भी अपने बातें रखी और विद्यालय प्रबंधन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। मौके पर अभिभावकों में उमेश विश्वकर्मा, रमेश सोनी, डॉ. रशीद अंसारी, संतोष विश्वकर्मा, उमेश केशरी, शांतनु कुमार, नरगिस बानो, संगीता देवी, अनीता देवी के साथ-साथ विद्यालय के शिक्षकों में मधुबाला पाठक, अनुपमा प्रसाद, सुजीता कुमारी, पूनम शर्मा, नाहिद सबा, मुस्कान परवीन, रूपा गुप्ता, राजीव श्रीवास्तव के साथ-साथ पुरस्कृत होने वाले छात्र भी उपस्थित थे।


