तीसरे दिन भी हड़ताल जारी 70% शहर में फैली गंदगी

भास्कर न्यूज | जालंधर नगर निगम में एक यूनियन के मुलाजिमों ने तीसरे दिन भी हड़ताल होने से काम नहीं किया। इसलिए शहर के 70 फीसदी इलाके में डंप और मेन सड़कों पर कचरे से गंदगी फैली रही। ऐसे में मेन सड़कें पर कचरे की बदबू से लोग बेहाल हो गए। मुलाजिमों ने सोमवार को भी काम बंद रखने का ऐलान किया है। इतना ही नहीं सीवर की सफाई का काम भी ठप है। दादा और इंदिरा कॉलोनी में सीवर जाम से बुरा हाल है। लोगों ने कौंसलर और निगम में शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन हड़ताल होने से सफाई नहीं हो सकी। शुक्रवार को मेयर हाउस में यूनियन के पदाधिकारियों की मेयर वनीत धीर के साथ देर रात की मीटिंग चली थी, लेकिन कोई फैसला नहीं हो सका। इसलिए सुबह में मुलाजिमों ने सफाई नहीं की। इस वजह से बीएमसी चौक, गुरुनानकपुरा फाटक, विकासपुरी, डीसी ऑॅफिसर की बाउड्री, लाडोवाली रोड, लहसूडी मोहल्ला आदि सड़कों पर कचरा फैला रहा। सिटी में घरों से रैग पिकर्स ने कचरा उठाने का काम बंद कर दिया है। इसकी वजह है कि डंप पर कचरा गिराने को खाली जगह नहीं हैं। ऐसे में घरों से कचरा नहीं उठाने से लोगों परेशानी बढ़ गई है। सफाई मजदूर फेडरेशन पंजाब के जरनल सेक्रटरी सन्नी सहोता ने कहा कि यूनियन की मांगों की अनदेखी की जा रही है। इसलिए सोमवार को भी काम बंद रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *