टैगोर मॉडल के छात्रों ने पाए अच्छे अंक

जालंधर| टैगोर मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल नकोदर के विद्यार्थियों ने पीएसईबी के नतीजों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। दसवीं में 10 छात्रों ने 90%, 38 ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किए। वहीं 121 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी से परीक्षा पास की। इसी तरह 12वीं (विज्ञान) में मोहित ने 482 अंक (96.4%), समृद्धि ने 480 (96%), गुरप्रीत ने 471 (94.2%), जसदीप कौर ने 469 (93.8%), धनेश्वरी शर्मा ने 468 (93.6%) वाणिज्य में किरंजीत कौर ने 475 (95%), नवजीत कौर ने 473 (94.6%), जैस्मीन ने 467 (93.4%), तरनदीप कौर ने 448 (89.6%), अमन पुरी ने 445 (89%), आर्ट्स में मुस्कान ने 471 (94.2%), दिशा ने 461 (92.2%), दीपक चोपड़ा ने 448 (89.6%), रोहिणी ने 436 (87.2%) और खुशबू यादव ने 431 (86.2%) अंक हासिल किए। प्रिंसिपल पलविंदर कौर और प्रबंधक निशांत पराशर ने विद्यार्थियों को बधाई दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *