भास्कर न्यूज | जालंधर श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल में आयोजित विज्ञान की प्रतियोगिता परीक्षा “इनस्टो 2024-25” के दूसरे लेवल में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए समारोह का आयोजन किया गया । इसमें रिटायर्ड प्रोफेसर दविंदरजीत सिंह और प्रोफेसर सोमनाथ शर्मा विशेष मेहमान के रूप में शामिल हुए । प्रिंसिपल मूर्ति ने बताया कि विद्यार्थियों द्वारा इनस्टो 2024-25 के दूसरे लेवल को पार करने के पश्चात फाइनल लेवल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे । विद्यार्थियों को मेडल, सर्टिफिकेट और पुरस्कारों के साथ सम्मानित करते हुए उन्हें भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए लगातार प्रयास करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा इंसान को अपने जीवन का एक लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए और उसे लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करते हुए उसको प्राप्त करने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए। इस इस अवसर पर डीन अर्जुन शर्मा, प्रतियोगिता परीक्षा इंचार्ज रेणुका शर्मा और सीसीए इंचार्ज हिना बाठला और अन्य मौजूद थे। प्रतिभागियों के साथ मौजूद मेहमान, प्रिंसिपल और स्टाफ।


