हाई-वे के किनारे हरियाली की हत्या

जालंधर| गर्मी चरम पर पहुंच गई है। 41.5 डिग्री तापमान में जालंधर तप रहा है। जबकि रात का पारा 21.9 डिग्री रहा। शहर के लोग घर से बाहर निकलते हैं तो आराम के लिए ठंडी छांव ढूंढते हैं। ऐसे में मेहतपुर रोड पर पेड़ों का जला देने की हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है। आग किसी ने नहीं बुझाई। पुराने व नए उगे पेड़ खत्म हो गए। अब जो पेड़ बचे हैं, उनके आसपास आग के बाद कालिख फैली है। जालंधर में केवल 5500 हैक्टेयर में जंगल की जमीन बची है। घर-प्लॉट- अॉफिस में जमीन का एक टुकड़ा तो हरियाली के लिए रखना ही होगी। तभी मौजूदा बढ़ती गर्मी रोकी जा सकेगी। फोटो- दीपक

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *