अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने सिविल अस्पताल में लगाया लंगर

भास्कर न्यूज | जालंधर अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने प्रधान पवन कुमार गर्ग की अगुवाई में सिविल अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए और लंगर लगाकर सभी को सुबह का नाश्ता करवाया। इस प्रोजेक्ट में जगदीश महाजन ने सहयोग किया। डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट सचिव पब्लिकेशन राकेश चावला ने कहा कि हर इंसान को दीन दुखियों की मदद के लिए आगे आना चाहिए और अलायंस क्लब समर्पण हमेशा ही जरूरतमंदों की सेवा के लिए तत्पर रहता है। सचिव अशोक कुमार बजाज ने सभी का धन्यवाद किया। इस मौके पर कोषाध्यक्ष संजय भल्ला, जयदेव मल्होत्रा, एके बहल, राकेश चावला, नरेंद्र शर्मा, दीपक कौड़ा, अविनाश व अन्य सदस्यों ने अपनी हाजिरी लगाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *