हैपिली बुक क्लब ने भारत-ब्रिटेन की संस्कृति को लेकर की चर्चा

जालंधर| हैपिली बुक्ड क्लब की ओर से पुस्तक चर्चा के लिए अद्वितीय, रिसर्च, यात्रा कॉफी टेबल बुक ‘टाइमलेस ट्रेलस’ का आयोजन शुक्रवार को किया। इसकी लेखिका सीमा आनंद चोपड़ा हैं। लेखिका ने पुस्तक क्लब के सदस्यों से वर्ष 1980 से आरंभ कर अपनी विभिन्न यात्राओं की समीक्षा की। उन्होंने अपने अनुभवों को साझा करते हुए भारत एवं ब्रिटेन से जुड़े अनेक गंतव्यों और विभिन्न स्थानों की विभिन्न संस्कृतियों पर विशेष चर्चा की। पंजाब के ऐतिहासिक स्थलों के बारे में उन्होंने विस्तार से जानकारी दी। क्लब की ओर से सीनियर सदस्य एवं कोरियोग्राफर गगुन बेदी ने कहा कि किसी भी स्थान की तस्वीरें और जानकारी हमें ऐसे स्थान पर जाने के लिए प्रेरित करती हैं, जिसको देखकर मन रोमांचित होता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *