जालंधर| मां त्रिपुरमालिनी दरबार में भक्तों की ओर से मां त्रिपुरमालिनी की भव्य चौकी का आयोजन श्रद्धापूर्वक किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजन करके की। पूजन के बाद भक्तों ने दरबार में माथा टेककर अपने परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। चौकी में भजन पार्टी ने श्री गणेश वंदना, मां भवानी तुम्हारी जय जय हो त्रिपुरमालिनी तुम्हारी जय जय हो…, आए दातीए मां तेरा भवन रंगीला देखन आए…, हे राम तुम बड़े दयालु हो…, राम मंगलम श्री राम मंगलम…, कृष्ण गोविंद गोविंद गोपाल नंद लाल…, व अन्य भजन सुनाकर भक्तों को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम के अंत में भक्तों ने मां त्रिपुरमालिनी की अरदास एवं आरती गाकर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। चौकी के बाद श्री देवी तालाब मंदिर प्रबंधक कमेटी ने भजन पार्टी को मां की चुनरी पहनाकर सम्मानित किया।


