अमृतसर | थाना लोपोके पुलिस ने 2 अलग-अलग मामलों में 450 किलो लाहन, साढ़े 52 लीटर अवैध शराब और एक भट्ठी जब्त की। कार्रवाई में 2 आरोपी तरसेम सिंह और जसवंत सिंह को गिरफ्तार किया गया। डीआईजी बॉर्डर रेंज सतिंदर सिंह और एसएसपी अमृतसर देहाती मनिंदर सिंह के निर्देश पर डीएसपी राजासांसी इंदरजीत सिंह की अगुवाई में यह कार्रवाई की गई। थाना लोपोके के प्रभारी को गुप्त सूचना मिली थी कि तरसेम सिंह निवासी बाहर बहक चक्क मिसरी खां, अपने घर में अवैध शराब बनाकर बेचता है। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापा मारा। मौके से 450 किलो लाहन और एक भट्ठी बरामद हुई। आरोपी को गिरफ्तार कर थाना लोपोके में केस दर्ज किया है। इसी तरह, दूसरे मामले में पुलिस ने गुप्त सूचना पर जसवंत सिंह, निवासी गांव भुल्लर को साढ़े 52 लीटर अवैध शराब (70 बोतल) के साथ गिरफ्तार किया।


