अमृतसर | इंप्रूवमेंट ट्रस्ट केचेयरमैन करमजीत सिंह रिंटू ने नशा विरोधी अभियान के तहत जागरूकता मार्च निकाला। उन्होंने बताया कि नॉर्थ हलका के अधीन आते वार्ड नंबर 13, 14, 15 में नशे के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। स्थानीय लोगों, युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं को नशे से दूर रहने के लिए शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि सरकार नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर रही है। नशे को जड़ से खत्म करने के लिए हर किसी का सहयोग जरूरी है। इस मौके पर पार्षद गुरविंदर कौर, बॉबी सरीन, कर्मजीत सिंह काका, अरविंद भट्टी, बलविंदर सिंह काला, एसएचओ हरिंदर सिंह मौजूद रहे।


