अमृतसर| शहर के साफ-सुथरा बनाने के लिए विधायकों ने अपने-अपने हलका में सफाई अभियान चलाया। साउथ हलका से विधायक डॉ. इंदरबीर सिंह निजर ने सुक्का तालाब मंदिर सुल्तानविंड, वेस्ट हलका विधायक डॉ. जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर तो सेंट्रल हलका विधायक डॉ. अजय गुप्ता ने हाथी गेट से मेडिसिन मार्केट और वेस्ट हलका से विधायक डॉ. जसबीर सिंह संधू, ने खालसा और ट्रस्ट चेयरमैन करमजीत सिंह रिंटू ने सात एकड़ पार्क में सफाई अभियान चलाया। विधायकों ने कहा कि गुरुनगरी में प्रतिदिन लाखों लोग आते हैं। जिसे स्वच्छ रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। श्री दरबार साहिब तक जाने वाली सड़कों को और बेहतर बनाने के लिए दुकानदारों से सहयोग मांगा।


