अमृतसर| ट्रस्ट चेयरमैन करमजीत सिंह रिंटू और विधायक जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर स्थित 7 एकड़ पार्क में योग शैड का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर शहर की नुहार बदल सकते हैं। वार्ड नंबर 35 का भी दौरा कर लोगों की मुश्किलें सुनी। बताया कि डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए नगर निगम की टेंडर प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में गुरु नगरी अमृतसर में सफाई व्यवस्था और बेहतर हो जाएगी। सफाई व्यवस्था के प्रति जागरूक करने के लिए सड़कों पर उतर रहे हैं। इस मौके पर पार्षद सतनाम सिंह, पार्षद अनुर सुख हुंदल, गुरकमल सिंह मान व अन्य मौजूद रहे।


