अमृतसर| ईस्ट हलका की विधायक डॉ. जीवनजोत कौर ने नशे के खिलाफ अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 20 से शुरू होकर वल्ला रोड फिर वार्ड 21 के रसूलपुर कलां, वार्ड नंबर 22 के राजेश नगर, हंसली रोड से होते हुए गुरु तेग बहादुर नगर यात्रा पहुंची। उन्होंने कहा कि यात्रा का उद्देश्य लोगों में नशे के खिलाफ जागरूकता पैदा करना, समाज को नशा मुक्त बनाना तथा युवा पीढ़ी को नशे की लत से बचाने के लिए शिक्षित करना है। लोगों को नशे के खिलाफ शपथ भी दिलाई गई।


