गांव में पेयजल संकट इधर, पानी की बर्बादी

नगर पंचायत छुरीकला में पेयजल संकट लंबे समय से बना हुआ है। यह समस्या गर्मी के दिनों में काफी विकराल हो जाती है। कई वार्डों में 2 से 3 दिन में जलापूर्ति नगर प्रशासन कर पाता है। वहीं दूसरी ओर से किस तरह से पानी को बर्बाद किया जा रहा है यह गांव में बने ओवरहेड टैंक से आसानी से देखा जा सकता है। ग्रामीणों ने बताया कि सागर तालाब के पास जल आपूर्ति के लिए बनाई गई पानी टंकी का पाइप टूट गया है। जिसकी वजह से पानी भरते समय टंकी का पानी फौव्वारा के रूप में बर्बाद हो रहा है। इससे हजारों लीटर पानी बेकार बह रहा है। पंचायत प्रशासन और जनप्रतिनिधि द्वारा समस्या को गंभीरता से नहीं लिए जाने से नगरवासियों में आक्रोश है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *