बारिश के बीच तूफान, पेड़ गिरने से 70 गांवों में बिजली गुल, चिरमिरी मार्ग पर यातायात प्रभावित

शनिवार की शाम मौसम में बदलाव के बीच करीब 5 बजे चोटिया क्षेत्र में बारिश के साथ तूफान आया जिससे एक विशालकाय पेड़ गिर गया। नीचे से गुजरी बिजली लाइन के तार टूट गए और ट्रैक्टर के ऊपर पेड़ गिरने से वह भी क्षतिग्रस्त हो गया। इससे मुख्य मार्ग पर आवाजाही बाधित हो गई। बिजली के तार के साथ ही कई जगह खंभे टूटने से क्षेत्र के 70 गांव में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बारिश और तूफान से क्षेत्र में लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई थी। घरों के बाहर व सड़क पर आवाजाही कर रहे लोग जान बचाने के लिए घरों के भीतर दुबक गए थे। बेमौसम बारिश और तेजरफ्तार तूफान से क्षेत्र में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। कई ग्रामीणों के घरों के छप्पर उड़ गए, चिरमिरी मार्ग पर निवासरत नजीर खान के मकान में पानी भरने से सीमेंट की कई बोरियां बर्बाद हो गईं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *