चैतुरगढ़ इलाके में बाघ: भैंस का किया शिकार, वन अमला सतर्क

वन मंडल कटघोरा के चैतुरगढ़ जंगल में बाघ ने दस्तक दी है। जेमरा क्षेत्र में एक भैंस का शिकार किया है। मौके से वन विभाग ने फुट प्रिंट भी लिया है। बाघ के आने से ग्रामीणों में दहशत है। आसपास के गांव में लोगों को सतर्क कर दिया गया है। इसके पहले भी बाघ इस क्षेत्र में ट्रैप कमरे में कैद हो चुका है। पाली एसडीओ चंद्रकांत टिकरिया ने बताया कि शनिवार सुबह ही बाघ के शिकार करने की जानकारी मिली थी। उसके फुटप्रिंट से इसकी पुष्टि भी कर ली गई है। चैतुरगढ़ का जंगल अचानकमार टाइगर रिजर्व से लगा हुआ है। गर्मी के समय बाघ अक्सर इस क्षेत्र में पहुंचते हैं। पहले भी मवेशियों का शिकार कर चुके हैं। बाघ के आने से ग्रामीण डरे हुए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *