ओडिशा से ट्रेन में गांजा लेकर आई दंपत्ती को पुलिस ने स्टेशन के बाहर निकलते ही गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की तलाशी के दौरान बैग में 18 किलो गांजा मिला है। गांजे की गंध न आए, इसलिए तस्करों ने उसमें इत्र मिलाया था। पुलिस ने गांजा जब्त कर लिया है। आरोपियों ने ओडिशा के बड़े गांजा तस्कर का नाम बताया है, जिससे गांजा खरीदना बताया है। पुलिस ने बताया कि ओडिशा सुंदरगढ़ निवासी मोहम्मद जावेद शेख (30) अपनी प|ी शबनम आरा शेख (35) के साथ गांजा लेकर ट्रेन से रायपुर आया था।


