नौकरी दिलाने के नाम युवक से 2 लाख ठगे

अम्बिकापुर| गांधीनगर निवासी दीपक सिंह ने सूरजपुर के हेमंत कुमार नेताम पर नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख रुपए की ठगी का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि दीपक स्नातक तक पढ़ा है और फिलहाल बेरोजगार है। हेमंत ने मंत्रालय में पहचान होने की बात कहकर नौकरी लगवाने का झांसा दिया। हेमंत ने दीपक के पिता से डेढ़ लाख रुपए नकद लिए। इसके बाद 20 जनवरी 2025 को फोन कर कहा कि काम अटक गया है, 50 हजार और लगेंगे। दीपक ने 21 जनवरी को अपने मोबाइल से ऑनलाइन 50 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। दीपक ने बताया कि जब उसने थाने में शिकायत की बात कही तो हेमंत ने 10 मई तक पैसे लौटाने का समय मांगा। लेकिन 16 मई को दीपक को समाचार माध्यम से पता चला कि हेमंत का नाम पहले से ही ठगी के मामलों में आ चुका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *