हाथों में तिरंगा लेकर किया शहर का भ्रमण

उदयपुर | विकासखंड उदयपुर में सोमवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया और कलेक्टर बिलास भोस्कर शामिल हुए। तिरंगा यात्रा की शुरुआत सीता बेंगरा से हुई। राम वन गमन मार्ग होते हुए यात्रा कबीर चबूतरा तक पहुंची। नगर भ्रमण के दौरान सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय के नारे लगाए। विधायक राजेश अग्रवाल ने कहा पाकिस्तान के आतंकियों ने धर्म पूछकर गोली चलाई। यह देश में सांप्रदायिक तनाव फैलाने की साजिश थी। लेकिन हमारे जवानों ने आतंकियों के मंसूबे नाकाम कर दिए। तिरंगा यात्रा में संतोष दास, राधेश्याम सिंह ठाकुर, प्रबोध सिंह, अखंड विधायक सिंह, संतोष जायसवाल, अनिल प्रताप सिंह आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *