तिरंगा यात्रा: देशभक्ति के नारे लगाए

पटना | नगर पंचायत पटना में शनिवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरुआत नगर पंचायत परिसर से हुई। समापन पानी टंकी मैदान में हुआ। पूरे रास्ते ‘भारत माता की जय’ और ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ के नारों से शहर गूंजता रहा। लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर देश के प्रति सम्मान और समर्पण दिखाया। यात्रा में नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री सिंह, भरतपुर विधायक रेणुका सिंह, तहसीलदार प्रतीक जायसवाल, मुख्य नगर पंचायत अधिकारी सिकंदर सिदार, उपाध्यक्ष गौरव अग्रवाल, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जवाहर लाल गुप्ता, जनपद सदस्य रंजीत मंडल, पूर्व मंडल अध्यक्ष कपिल जायसवाल, मंडल अध्यक्ष रामलखन यादव, उपाध्यक्ष राजेश सोनी, मीरा सोनी सहित कई पार्षद, अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल हुए। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता को याद करते हुए सीमा पर तैनात जवानों को सलामी दी गई। आम नागरिकों की भागीदारी ने यह संदेश दिया कि कोरिया जिले की जनता देश सेवा और एकता के लिए हमेशा तैयार है। कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत और पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए थे। इस यात्रा ने राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *