पटना | गोंड़वाना गणतंत्र पार्टी ने निलेश पांडेय को छत्तीसगढ़ का प्रदेश महामंत्री संगठन और कार्यालय प्रशासक नियुक्त किया। निलेश कोरिया जिले के पटना क्षेत्र के ग्राम रनई के रहने वाले हैं। यह नियुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम की सहमति से हुई। प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह कमरो ने आदेश जारी किया। निलेश को पार्टी के सिद्धांतों और नियमों के अनुसार काम करने की सलाह दी गई।


