सेवकराम को अध्यक्ष तो सुरेश को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी

भास्कर न्यूज | धौरपुर सरगुजा जिले के लमगांव हनुमान मंदिर परिसर में शुक्रवार को वैद्य समाज की अहम बैठक हुई। इसमें सरगुजा, बलरामपुर, जशपुर और आसपास के इलाकों से करीब 60 वैद्य शामिल हुए। बैठक में समाज के नए जिला अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का सर्वसम्मति से चयन किया गया। सेवकराम पैकरा को अध्यक्ष चुना गया। लुड्रा के डुमेरडीह निवासी सुरेश सोनी को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। बैठक में औषधीय पौधों के संरक्षण, उपयोग और प्रचार पर विस्तार से चर्चा हुई। हाल ही में रायपुर में औषधि पादप बोर्ड की बैठक के बाद सभी वैद्यों को औषधि निर्माण के लिए विशेष मशीनें दी गई थीं। इससे स्थानीय स्तर पर आयुर्वेदिक दवाओं का निर्माण और वितरण आसान होगा। इस मौके पर वैद्यों के लिए एक विशेष लिखित और मौखिक परीक्षा भी हुई। इसका उद्देश्य जंगली औषधीय पौधों की पहचान और उनके उपयोग की जानकारी को परखना था। परीक्षा में सफल वैद्यों को प्रमाण पत्र दिए गए। इससे उनके ज्ञान और कौशल को मान्यता मिली। नवनियुक्त उपाध्यक्ष सुरेश सोनी ने कहा कि जंगली जड़ी-बूटियाँ स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हैं। ये आत्मनिर्भर और टिकाऊ जीवनशैली को बढ़ावा देती हैं। इनमें विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर होते हैं। ये सर्दी, खांसी, संक्रमण और पाचन की समस्याओं में असरदार हैं। इनके उपयोग से रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों पर निर्भरता घटती है। इससे पर्यावरण की भी रक्षा होती है। वैद्य समाज की बैठक के दौरान उपस्थित पदाधिकारी और सदस्य।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *