पीएम श्री स्कूल बुडार में समर कैंप शुरू हुआ

पटना | कोरिया जिले के पीएम श्री शासकीय प्राथमिक शाला बुडार में समर कैंप की शुरुआत हुई। यह आयोजन केंद्र सरकार की योजना के तहत हो रहा है। कैंप कलेक्टर चंदन त्रिपाठी और जिला शिक्षा अधिकारी जितेन्द्र गुप्ता के निर्देश में चल रहा है। शाला की शिक्षिकाएं जया मिश्रा और निविदीता कुजूर बच्चों को प्रशिक्षण दे रही हैं। ग्रामीण भी सहयोग कर रहे हैं। बच्चों को हारमोनियम वादन, पेंटिंग, मेंहदी, रंगोली, सिलाई, नृत्य, गायन, मिट्टी के खिलौने बनाना, खेल और व्यायाम सिखाया जा रहा है। बच्चों में समर कैंप को लेकर उत्साह है। वे नई कला और कौशल सीखने में जुटे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *