अंबिकापुर | 18 मई को अंबिकापुर में भव्य तिरंगा यात्रा और सिंदूर यात्रा निकाली जाएगी। यह आयोजन सेना के शौर्य और शहीदों को समर्पित रहेगा। आयोजन का उद्देश्य राष्ट्रभक्ति, एकता और वीरों को श्रद्धांजलि देना है। यह कार्यक्रम पूरी तरह गैर-राजनीतिक रहेगा। हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम स्थित बैसरन घाटी में आतंकियों ने 26 निर्दोष शैलानियों की हत्या कर दी थी। इसके जवाब में भारतीय सेना ने पाकिस्तान में स्थित आतंकी ठिकानों पर सटीक मिसाइल हमले किए। सेना की इस कार्रवाई ने आतंकियों को करारा जवाब दिया। इसी पृष्ठभूमि में अंबिकापुर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह यात्रा 18 मई को शाम 5 बजे गुरु नानक चौक से शुरू होगी। यात्रा विवेकानंद चौक तक जाएगी, जहां श्रद्धांजलि सभा के साथ इसका समापन होगा। हर वर्ग, समुदाय और आयु वर्ग के लोग इसमें शामिल होंगे। इसी दिन शाम 5 बजे जय स्तंभ चौक से घड़ी चौक तक सिंदूर यात्रा भी निकाली जाएगी। यह मातृशक्ति की सहभागिता का प्रतीक होगी।


