बड़की सरिया| नगर पंचायत के समाजसेवी कंवल प्रीत और संजय सलूजा बीते एक साल से जरूरतमंदों को मुफ्त भोजन करा रहे हैं। हर बुधवार और शनिवार को गुरुद्वारा के पास लंगर लगाया जाता है। यहां सैकड़ों लोग भरपेट खाना खाते हैं। यह सेवा 2024 से लगातार जारी है। लोगों ने कहा कि इस महंगाई में पानी भी मुफ्त नहीं मिलता, ऐसे में दो दिन मुफ्त भोजन मिलना बड़ी बात है। समाजसेवियों का यह कार्य सराहनीय है।नर सेवा नारायण सेवा वाली कहावत चरितार्थ हो रही है।


