भास्कर न्यूज |गिरिडीह जिले के जिला सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस पचंबा, सर जेसी बोस सीएम एसओई गर्ल्स हाई स्कूल गिरिडीह, कस्तूरबा गांधी बालिका सीएम एसओई गिरिडीह और मॉडल सीएम एसओई डुमरी के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 10वीं और 12वीं में शानदार प्रदर्शन किया है। पिछले मंगलवार को परीक्षा परिणाम आने के बाद चारों स्कूलों में सफल हुए बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला। चारों विद्यालयों में खूब मिठाइयों बांटी गई और बच्चे काफी खुश दिखे। जिला सीएम एसओई पचंबा के 10वीं का औसत रिजल्ट 60% और 12 वीं का रिजल्ट 78% रहा। स्कूल में 10वीं के प्रेम कुमार ने 91.6% लाकर प्रथम और सुमित वर्मा 91.2% और आंशिक गुप्ता 89.6% अंक हासिल कर दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। वहीं 12 वीं के विज्ञान संकाय में श्रीश ज्ञान ने 84.6% लाकर प्रथम, श्रेयांश सुमन 80.2% और आकाश बादल व आशीष मंडल ने 79% अंक लाकर द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। कॉमर्स संकाय में सलोनी कुमारी ने 72.6% लाकर प्रथम, रंजन कुमार 68% और रौनिक 65% अंक प्राप्त कर दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। आर्ट्स संकाय में श्रृष्टि कुमारी 91% लाकर प्रथम और सान्या अफरोज 86.4% व सलोनी कुमारी 86% अंक लाकर दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य केशव कुमार ने कहा कि चारों सीएम एसओई में हमारे स्कूल के 10वीं में प्रेम कुमार और सुमित कुमार टॉपर रहे। 12 वीं विज्ञान संकाय में श्रेयांश सुमन ने टॉप कर स्कूल का नाम रौशन किया है। मॉडल सीएम एसओई डुमरी का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा मॉडल सीएम एसओई स्कूल डुमरी के प्राचार्य विकास नायक ने कहा कि हमारे स्कूल के छात्र-छात्राओं ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में शत प्रतिशत सफलता हासिल की। वहीं कस्तूरबा गांधी बालिका सीएम एसओई गिरिडीह की वार्डेन शकीरा बानो ने कहा कि हमारे स्कूल में 10 वीं में सोनाक्षी सिंह ने 77% अंक लाकर प्रथम और अनिमा हंसदा ने 72% , पायल कुमारी 71% अंक लाकर द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 12वीं के विज्ञान में लीलावती हंसदा ने 72% अंक प्राप्त कर प्रथम और प्रिंसि कुमारी 70%, जस्मिन परवीन ने 68.4% अंक प्राप्त कर दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। आर्ट्स संकाय में देवंती कुमारी ने 77% लाकर प्रथम और लक्ष्मी कुमारी 74%, अंजली कुमारी व सबीना कुमारी ने 72% अंक प्राप्त कर दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। सर जेसी बोस मुख्यमंत्री बालिका उत्कृष्ट विद्यालय का परीक्षा परिणाम रहा बेहतर सर जेसी बोस सीएम एसओई गर्ल हाई स्कूल गिरिडीह के प्राचार्य मुन्ना कुशवाहा ने कहा कि 10 वीं और 12वीं कला, विज्ञान और वाणिज्य में छात्राओं ने अच्छा प्रदर्शन किया है। आर्ट्स में 96.43% , कॉमर्स में 92.3 1% और विज्ञान में 72% छात्राएं उत्तीर्ण हुई हैं। 10 वीं में उत्तीर्णता का प्रतिशत 88.7 रहा है। इसके लिए उन्होंने बच्चों को बधाई दी है।


