विश्व उच्च रक्तचाप दिवस मनाया

भास्कर न्यूज | गिरिडीह सदर अस्पताल में शनिवार को विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर सार्वजनिक व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ.एस पी मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। नेशनल प्रोग्राम फॉर नॉन कम्युनिकेबल डिजीज के तहत आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ. एसपी मिश्रा ने की। डॉ. मिश्रा ने बताया कि भारत में हाइपरटेंशन तेजी से बढ़ रहा है। यह दिल, किडनी और मस्तिष्क को प्रभावित करता है। देश में लगभग 29 प्रतिशत वयस्क जनसंख्या उच्च रक्तचाप से पीड़ित है। इनमें से केवल 50 प्रतिशत को अपनी बीमारी का पता है। मात्र 20 प्रतिशत लोग ही नियमित इलाज करा रहे हैं। उन्होंने असंतुलित जीवनशैली, अधिक नमक का सेवन, तनाव और व्यायाम की कमी को इसका प्रमुख कारण बताया। उन्होंने नियमित रक्तचाप जांच और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी। सदर अस्पताल में मरीजों को दवाएं दी जा रही हैं। साथ ही उनकी जीवनशैली में सुधार के लिए मार्गदर्शन भी दिया जा रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि 17 मई से 16 जून तक जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, अर्बन पीएचसी और प्रधानमंत्री जन आरोग्य मंदिरों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *