शिविर में 63 लोगों ने किया रक्तदान

भास्कर न्यूज | गिरिडीह जिला स्वास्थ्य सोसाइटी और रेड क्रॉस सोसाइटी ने संयुक्त रूप से शहर के निजी अस्प्ताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में 63 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया। सोसाइटी के लोगों ने कहा कि अस्पताल की डॉ. इंदिरा सिंह के प्रयास से हर साल अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। डॉ. इंदिरा सिंह ने कहा कि प्रसव के दौरान कई महिलाओं को रक्त की आवश्यकता पड़ती है । इसको ध्यान में रखते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रेड क्रॉस के पूर्व चेयरमैन मदन लाल विश्वकर्मा ने डॉ. इंदिरा और तमाम अस्पताल के चिकित्सक कर्मी और रक्तदान करने वाले लोगों को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से जिले में निश्चित तौर पर ब्लड की कमी को दूर किया जा सकता है। उत्साहित युवा, युवतियों ने पहली बार रक्तदान कर अच्छा महसूस किया और कहा कि रक्तदान कर हम दूसरे लोगों की जान बचा सकते हैं। मौके पर डॉ. एसके सिंह ,डॉ. साकेत कुमार, डॉ. स्मिता कुमारी, सिविल सर्जन डॉ. एसपी मिश्रा ,डॉ. एनके सिंह, डीपीएम प्रतिमा कुमारी पाल, डॉ. तारकनाथ देव ,डॉ. सोहेल अख्तर, संजीत कुमार, सुधीर कुमार, अनु कुमारी सहित सोसाइटी के कर्मचारी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *